लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने 11 वीं की परीक्षाओं पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:05 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 सितंबर केरल सरकार ने 11वीं की परीक्षाएं परीक्षा भवन में शारीरिक उपस्थिति के साथ आयोजित करने की अनुमति देने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का शुक्रवार को स्वागत किया और कहा कि वह कोविड-19 नियमों का अनुपालन करते हुए परीक्षाएं आयोजित करने के लिये तैयार है।

राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवकुट्टी ने निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकतर छात्र ‘ऑफलाइन’ (परीक्षा भवन में बैठ कर) तरीके से परीक्षाएं देना चाहते हैं। उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि शीर्ष न्यायालय के निर्णय की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होने के बाद मुख्यमंत्री और अन्य विभागों के साथ विचार-विमर्श कर परीक्षा की तिथि तय की जाएगी। परीक्षा आयोजित करने के लिये नया कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।

न्यायमूर्ति ए एम खनविलकर और न्यायमूर्ति सी टी रवि कुमार की पीठ ने 11वीं की परीक्षाएं परीक्षा भवन में कराने के केरल सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को आज खारिज कर दिया। पीठ ने कहा कि मामले में समग्र दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए और अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां