लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने केंद्र से कोविड-19 टीके की अधिक खुराक देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: February 21, 2021 13:13 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 21 फरवरी केरल सरकार ने केंद्र सरकार से राज्य को कोविड-19 टीके की अधिक खुराक देने का आग्रह किया है और ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए फिर से पंजीकरण कराने की अनुमति मांगी है, जो अब तक किसी कारणवश टीका नहीं लगवा सके हैं।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को इस संबंध में एक पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र में कहा कि दक्षिणी राज्य में अधिकांश स्वास्थ्य कर्मियों ने तय समय में पंजीकरण करा लिए थे, लेकिन कुछ कर्मी इसमें विफल रहे। ऐसे कर्मियों को फिर से पंजीकरण करने का मौका दिया जाना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि 50 वर्ष से अधिक आयु के तीसरे प्राथमिकता समूह के टीकाकरण के लिए टीके की अधिक खुराक प्रदान की जानी चाहिए।

यह रेखांकित करते हुए कि देश में केरल में सबसे अधिक बुजुर्ग आबादी है, शैलजा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय तीसरी प्राथमिकता समूह के पंजीकरण और टीकाकरण पर तत्काल दिशानिर्देश जारी करें और उनके लिए टीके की और खुराक प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 3,36,327 स्वास्थ्य कर्मियों और 57,658 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक मिली है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, 23,707 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी खुराक भी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल