लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को कुचलने का प्रयास कर रही है : नित्यानंद राय

By भाषा | Updated: December 20, 2021 12:31 IST

Open in App

कोच्चि, 20 दिसंबर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सोमवार को कहा कि केरल सरकार दो नेताओं की हत्या में शामिल लोगों को बचाने सहित कई तरह के हथकंडे अपनाकर दक्षिणी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़ती लोकप्रियता को कुचलने का प्रयास कर रही है।

नित्यानंद राय, दिवंगत भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवास को श्रद्धांजलि देने केरल पहुंचे हैं। श्रीनिवास की रविवार सुबह अलप्पुझा में उनके घर के अंदर हमलावरों के एक समूह द्वारा हत्या कर दी थी। श्रीनिवास, राज्य में पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चे के सचिव थे।

पुलिस ने कहा था कि ऐसा संदेह है कि शनिवार को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के राज्य सचिव केएस शान की हत्या के प्रतिशोध में श्रीनिवास की हत्या की गई।

केन्द्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि केरल में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘‘खराब’’ है जिसके चलते हत्या की ये घटनाएं हो रही हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘ राज्य सरकार हरेक तरीके से, भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और उसके लिए जनता के बढ़ते समर्थन को कुचलने की कोशिश कर रही है। ऐसा करने के लिए वह हत्या में शामिल लोगों को बचा रही है...।’’

मंत्री ने कहा कि वह केवल राज्य सरकार से यही कहना चाहते हैं कि वह इन मामलों की उचित तरीके से जांच करे और दोषियों को गिरफ्तार करे।

इन घटनाओं के बाद अलप्पुझा जिले में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।

जिला अधिकारियों ने बताया कि सर्वदलीय बैठक सोमवार की दोपहर में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह