लाइव न्यूज़ :

तटीय इलाकों में वनरोपण अभियान चलाएगी केरल सरकार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 14:35 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 जून केरल सरकार राज्य में आपदा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों और तटों पर वनरोपण अभियान तेज करने की तैयारी कर रही है ताकि आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

संवेदनशील इलाकों में वहां आने वाली प्राकृतिक आपदाओं की आशंकाओं को देखते हुए क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुकूल तीन पौधे लगाकर ‘बायो वॉल्स’ बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक जुलाई से वन विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘वन महोत्सव’ के तौर पर यह अनूठा वनरोपण और आपदा शमन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत ‘कैसुआरिना वृक्ष उद्यान’ परियोजना का राज्य भर में विस्तार किया जाएगा। वन विभाग ने समुद्री कटाव और समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों के असर को रोकने के लिए तटीय अलपुझा में इस परियोजना को सफलतापूर्वक लागू किया।

अधिकारियों ने बताया कि तटों की रक्षा करने के लिए राज्य के जल निकायों के तटों पर पौधे और बांस के पेड़ लगाए जाएंगे। वन महोत्सव के अवसर पर राज्यभर में 5.5 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जाएंगे।

बयान में कहा गया है कि वन मंत्री एके शशिंद्रन वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे और त्रिशूर में बृहस्पतिवार को होने वाले कार्यक्रम में इन पहल के संबंध में एक नीति दस्तावेज जारी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल