लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार सबरीमला मुद्दे पर समाज के सभी वर्गों के साथ चर्चा करेगी: एम ए बेबी

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:02 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ फरवरी माकपा के वरिष्ठ नेता एम ए बेबी ने मंगलवार को कहा कि केरल सरकार सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के अंतिम आदेश के कार्यान्वयन पर सभी हितधारकों के साथ चर्चा करेगी।

बेबी ने कांग्रेस द्वारा की गई इस घोषणा को 'मूर्खतापूर्ण' बताया कि वह सत्ता में आने पर प्रसिद्ध मंदिर में अनधिकृत प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए एक नया कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि मामला अभी भी शीर्ष अदालत में विचाराधीन है।

माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य बेबी ने मीडिया से कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय की एक बड़ी पीठ सबरीमाला मुद्दे में समीक्षा याचिकाओं पर विचार कर रही है। ऐसा लगता है कि अदालत संविधान के अनुच्छेद 25 से संबंधित मामलों की जांच पड़ताल करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि न्यायालय अनुच्छेद 25 से संबंधित मुद्दों और धार्मिक विश्वास को लेकर राज्य, केंद्र सरकारों के अधिकारों और सीमाओं की जांच करने के लिए तैयार है, यह कहना मूर्खतापूर्ण है कि इस मामले में एक राज्य कानून बनाया जाएगा।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिरुवंचूर राधाकृष्णन ने कहा था कि कांग्रेस यदि सत्ता में आयी तो वह सबरीमाला मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध के लिए तंत्री के साथ मशविरा करके राज्य में एक नया कानून लाएगी।

बेबी ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय द्वारा सबरीमला मुद्दे पर एक अंतिम फैसला सुनाये जाने के बाद एलडीएफ उस आदेश के कार्यान्वयन पर समाज के सभी वर्गों के साथ चर्चा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?