लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार सबरीमला मुद्दे पर समाज के सभी वर्गों के साथ चर्चा करेगी: एम ए बेबी

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:52 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, नौ फरवरी माकपा के वरिष्ठ नेता एम ए बेबी ने मंगलवार को कहा कि केरल सरकार सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के अंतिम आदेश के कार्यान्वयन पर सभी हितधारकों के साथ चर्चा करेगी।

बेबी ने कांग्रेस द्वारा की गई इस घोषणा को 'मूर्खतापूर्ण' बताया कि वह सत्ता में आने पर प्रसिद्ध मंदिर में अनधिकृत प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए एक नया कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि मामला अभी भी शीर्ष अदालत में विचाराधीन है।

माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य बेबी ने मीडिया से कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय की एक बड़ी पीठ सबरीमला मुद्दे में समीक्षा याचिकाओं पर विचार कर रही है। ऐसा लगता है कि अदालत संविधान के अनुच्छेद 25 से संबंधित मामलों की जांच पड़ताल करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि न्यायालय अनुच्छेद 25 से संबंधित मुद्दों और धार्मिक विश्वास को लेकर राज्य, केंद्र सरकारों के अधिकारों और सीमाओं की जांच करने के लिए तैयार है, यह कहना मूर्खतापूर्ण है कि इस मामले में एक राज्य कानून बनाया जाएगा।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिरुवंचूर राधाकृष्णन ने कहा था कि कांग्रेस यदि सत्ता में आयी तो वह सबरीमला मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध के लिए तंत्री के साथ मशविरा करके राज्य में एक नया कानून लाएगी।

बेबी ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय द्वारा सबरीमला मुद्दे पर एक अंतिम फैसला सुनाये जाने के बाद एलडीएफ उस आदेश के कार्यान्वयन पर समाज के सभी वर्गों के साथ चर्चा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह