लाइव न्यूज़ :

जनरल रावत, अन्य के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई करे केरल सरकार: भाजपा

By भाषा | Updated: December 17, 2021 14:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार को आड़े हाथों लेते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि वह देश के लिए कुर्बानी देने वालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को प्रोत्साहित कर रही है।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, राजीव चंद्रशेखर और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पिछले दिनों तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

इस दुर्घटना में जनरल रावत की पत्नी और अन्य 13 सैन्यकर्मियों की भी मौत हो गई थी।

चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘भारतीय सपूतों का अपमान करने की एक अजीब सी राजनीतिक संस्कृति को कुछ राजनीतिक दल प्रोत्साहित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि केरल में वामपंथी विचारधारा वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने जनरल रावत, उनकी पत्नी और 12 अन्य वीर जवानों की दुखद हेलीकॉप्टर हादसे में मौत का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद आपत्तिजनक है कि राज्य की सत्ता में बैठी एक राजनीतिक पार्टी देश के बहादुरों का अपमान कर रही है।’’

मुरलीधरन ने आरोप लगाया कि शहादत का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई ना करके केरल की वामपंथी सरकार उनका समर्थन कर रही है।

उन्होंने कहा कि जहां हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई थी वहां से केरल बहुत दूर नहीं है और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन यदि चाहते तो वह वहां सबसे पहले पहुंच सकते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उन्हें समय नहीं मिला...उन्होंने नजरअंदाज करना बेहतर समझा।’’

राठौर ने कहा कि सत्ता के लालच में कुछ राजनीतिक दल यहां तक गिर गए हैं कि वह बहादुर सैनिकों को भी नहीं बख्श रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बलिदानियों का मजाक उड़ाने से भद्दी बात और क्या हो सकती है...हंसा नहीं जाता उन्हें सलाम किया जाता है।’’

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राजस्थान में कांग्रेस के एक विधायक ने भी सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे