लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार राज्य पशु कल्याण बोर्ड के गठन पर सुझाव दे : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: August 2, 2021 18:56 IST

Open in App

कोच्चि, दो अगस्त केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार से राज्य के लिए एक पशु कल्याण बोर्ड की संरचना के संबंध में अपने सुझाव देने के लिए कहा।

न्यायमूर्ति ए के जयशंकरन नांबियार और न्यायमूर्ति पी गोपीनाथ की पीठ ने राज्य सरकार से कहा कि वह भारतीय पशु कल्याण बोर्ड से प्राप्त सुझावों और अदालत द्वारा एकत्र किए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए न्याय मित्र नियुक्त करे और उसके बाद अपनी सिफारिशें दें।

न्यायालय हाल में ब्रूनो नाम के एक कुत्ते को मार दिये जाने के मद्देनजर स्वत: एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था। कुछ लोगों ने तिरुवनंतपुरम के बाहरी इलाके में आदिमलाथुरा समुद्र तट पर एक कुत्ते को बांधकर पीट-पीटकर मार डाला था।

पीठ ने इससे पहले उसके द्वारा नियुक्त न्याय मित्र को राज्य पशु कल्याण बोर्ड के पुनर्गठन के संबंध में सभी हितधारकों से सुझाव लेने और इसे अदालत के समक्ष रखने को कहा था। अदालत ने इससे पूर्व मामले में राज्य पशु कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन, स्थानीय निकायों में पालतू जानवरों का पंजीकरण जैसे कई निर्देश जारी किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर