लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार कम भीड़भाड़ वाले इलाकों में शराब की दुकानों को खोलने पर विचार करे: अदालत

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:47 IST

Open in App

कोच्चि, 13 जुलाई केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य सरकार से मुख्य सड़कों से दूर और कम भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सरकारी पेय पदार्थ निगम (बेवको) की दुकानों को खोलने पर विचार करने को कहा।

न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे हैं जो दुकानों के सामने देखी जाने वाली भारी भीड़ और महामारी के दौरान सामाजिक दूरी के नियम के उल्लंघन से संबंधित है। न्यायालय ने सुझाव दिया कि सरकार मुख्य सड़कों से दूर दुकानों को खोलने पर विचार करे।

राज्य सरकार ने अदालत को सूचित किया कि उसने बेवको की दुकानों के सामने भीड़ को कम करने के लिए कदम उठाए हैं। बेवको ने अदालत को बताया कि शराब की दुकानें कुछ दिनों के लिए बंद थीं और फिर 17 जून को खोली गईं थी और यही कतारों के लगने का कारण था।

मामले में दो हफ्ते बाद फिर सुनवाई होगी।

न्यायालय ने राज्य में शराब की दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ और वहां कोविड दिशानिर्देशों के उल्लंघन को रोकने में राज्य सरकार की नाकामी पर आठ जुलाई को नाराजगी व्यक्त की थी और प्रबंध निदेशक और राज्य आबकारी आयुक्त को भीड़ को कम करने के लिए उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिये थे।

अदालत ने राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि ग्राहकों को पर्याप्त सुविधाएं दी जाएं ताकि वे ‘‘किसी भी अन्य वस्तु की तरह सभ्य तरीके से’’ शराब खरीद सकें।

अदालत एक वकील विजयन द्वारा दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में महामारी के दौरान शराब की दुकानों के बाहर भीड़भाड़ को रोकने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिये जाने का अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह