लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने निपाह के मामलों से निपटने के लिए प्रबंधन योजना जारी की

By भाषा | Updated: September 6, 2021 19:58 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, छह सितंबर केरल सरकार ने निपाह वायरस के मामलों से निपटने के लिए सोमवार को प्रबंधन योजना जारी की जिसमें सरकारी और निजी अस्पतालों द्वारा पालन किए जाने वाले स्वास्थ्य प्रोटोकॉल को सूचीबद्ध किया गया है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि जिला अधिकारी निपाह के लिए एक अलग प्रबंधन योजना तैयार कर सकते हैं और यह भी बताया कि मरीजों के उपचार और छुट्टी के संबंध में दिशा-निर्देश भी प्रकाशित किए गए हैं। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों से सतर्क रहने और एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) से प्रभावित लोगों को निगरानी में रखने के लिए कहा। कोझिकोड के 12 वर्षीय लड़के की रविवार को निपाह वायरस संक्रमण से मौत के बाद राज्य का स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है।

मंत्री ने कहा, ‘‘मुख्य उद्देश्य मरीजों की निगरानी, जांच और उपचार है। निगरानी के तहत संपर्क का प्रभावी तरीके से पता लगाया जाएगा और मरीज को अलग-थलग किया जाएगा। उपचार प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा और इसकी लगातार निगरानी की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टरों, निजी अस्पतालों के कर्मचारियों और अन्य को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंत्री ने कोझिकोड गेस्ट हाउस में निपाह नियंत्रण कक्ष के कामकाज की भी निगरानी की।

स्वास्थ्य विभाग ने 27 अगस्त से लड़के के संपर्क में आए 188 लोगों की पहचान की है। संक्रमित लड़के के संपर्क में आए ज्यादा जोखिम वाले 20 लोगों में से सात लोगों के नमूने जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) पुणे भेजे गए हैं और परिणाम की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे