लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने मंदिरों में उत्सव के आयोजन पर लगायी गयी पाबंदी में ढील दी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 15:59 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 30 दिसंबर केरल में लोक कलाकार अब राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि राज्य सरकार ने कोविड-19 के प्रसार के मद्देनजर मंदिरों में उत्सव के आयोजन पर लगायी गयी पाबंदी में ढील देने का फैसला किया है।

राज्य के देवस्वओम मंत्री कडाकमपल्ली सुरेंद्रन ने बताया कि त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) द्वारा प्रबंधित मंदिरों में उत्सवों में पाबंदी को लेकर ढील दी जाएगी।

मंदिरों के प्रबंधन के लिए टीडीबी केरल में सर्वोच्च संस्था है और इसके अंतर्गत 1200 से ज्यादा मंदिर आते हैं ।

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए मंदिर में कला की प्रस्तुति की जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘संबंधित स्थानीय पुलिस की अनुमति लेकर और कोविड-19 संबंधी निर्देशों के साथ मंदिरों में लोककला की प्रस्तुति की जा सकती है।’’

मंत्री ने कहा कि कलाकारों के विभिन्न संगठनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर यह फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे