लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने पीएससी रैंक सूची की वैधता बढ़ाने की विपक्ष की मांग खारिज की

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:58 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 22 जुलाई केरल सरकार ने बृहस्पतिवार को विपक्ष की उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें लोक सेवा आयोग (पीएससी) रैंक सूची की वैधता छह महीने और बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।

विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने रैंक सूची की वैधता को छह और महीने बढ़ाने की मांग थी। इसके जवाब में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सरकार ने इस साल फरवरी में सभी रैंक सूचियों की वैधता चार अगस्त तक बढ़ा दी थी, जिनकी समयसीमा तीन फरवरी से दो अगस्त के बीच समाप्त होने वाली थीं।

विजयन ने विधानसभा में कहा, "इन रैंक सूचियों से सभी रिक्तियों को भरने के लिए कदम उठाए गए हैं और अब उनकी वैधता को बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है।" उन्होंने कहा कि चार अगस्त को रैंक सूचियों के समाप्त होने के मद्देनजर विभाग सचिवों की बैठक बुलाने के लिए मंत्रियों को निर्देश दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उस समय तक सभी रिक्तियों की जानकारी पीएससी को दी जाए।

उन्होंने कहा कि सचिव यह सुनिश्चित करेंगे कि नियुक्ति प्राधिकारी चार अगस्त को रैंक सूचियों की अवधि की समाप्ति से पहले सभी रिक्तियों की जानकारी पीएससी को दें।

विजयन ने कहा, "रिक्तियों की जानकारी देने में विफल रहने वाले विभाग प्रमुखों और संबंधित नियुक्ति अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां