लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने ईंधन पर लगने वाला कर माफ करने से इनकार किया, विपक्ष ने लगाया ‘कर आतंकवाद’ का आरोप

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:36 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो नवंबर देश में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर केरल विधानसभा में मंगलवार को माकपा नीत सत्तारूढ़ दलों और कांग्रेस नीत विपक्ष के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। इसके साथ ही विपक्ष ने मूल्य वृद्धि को ‘राज्य प्रायोजित कर आतंकवाद’ करार दिया और सदन से बहिर्गमन किया।

हालांकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि केंद्र सरकार कर रही है न कि राज्य सरकार। विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सदस्यों ने ईंधन पर लगने वाले अतिरिक्त कर को माफ करने की मांग की, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

विपक्ष की मांग खारिज करते हुए वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने कहा कि कोविड की स्थिति के कारण केरल को मिलने वाले कर और गैर-कर राजस्व की हानि हुई है और वर्तमान कानून की वजह से ऋण लेने की राज्य की स्वतंत्रता भी सीमित हुई है।

बालगोपाल ने कहा, “कोविड-19 के कारण यह तय है कि खर्च करने के लिए और ज्यादा पैसा चाहिए होगा। ऐसी परिस्थिति में (ईंधन पर) राज्य कर में कटौती करने से संकट और बढ़ेगा।” मंत्री ने कहा कि कम समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि करने की केंद्र की नीति में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नियंत्रण रखना राज्य सरकार के हाथ में नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और मौजूदा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकारों ने ईंधन के मूल्य को बाजार के हवाले छोड़ दिया। वित्त मंत्री की दलीलों को खारिज करते हुए कांग्रेस के शफी परम्बिल ने कहा कि तेल की कीमतें बढ़ने का कारण केवल यह नहीं है कि कंपनियों को दाम तय करने की छूट दी गई है, बल्कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों मिलकर ‘कर आतंकवाद’ कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि ईंधन के मूल्य में वृद्धि के लिए कंपनियां नहीं, बल्कि सरकार जिम्मेदार है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने परम्बिल के बयान का समर्थन किया और कहा कि ईंधन में मूल्य वृद्धि कुछ और नहीं, बल्कि ‘कर आतंकवाद’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन