लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने मावुंकल मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने पर विरोध जताया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 02:06 IST

Open in App

कोच्चि, 29 नवंबर केरल सरकार ने सोमवार को केरल उच्च न्यायालय के समक्ष कहा कि प्राचीन वस्तुओं के स्वयंभू डीलर मोनसन मावुंकल के खिलाफ विभिन्न शिकायतों की जांच के लिए एक बाहरी एजेंसी लाना संविधान की संघीय प्रणाली में हस्तक्षेप करने के बराबर है जबकि राज्य पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।

राज्य सरकार ने 19 नवंबर के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उस बयान को '' विशेष भावना से प्रेरित'' करार दिया, जिसमें ईडी का कहना था कि उसके पास कथित घोटाले के केवल वित्तीय बिंदुओं की जांच करने का अधिकार है और सीबीआई को अन्य अपराधों के संबंध में आना पड़ सकता है।

राज्य सरकार ने न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन के समक्ष दाखिल हलफनामे में कहा, ''जब राज्य पुलिस सभी कोणों पर जांच कर रही है और इस संबंध में पुलिस के खिलाफ कोई आरोप भी नहीं है, ऐसे में जांच किसी बाहरी एजेंसी को सौंपे जाने का अनुरोध संघीय राजसत्ता में संवैधानिक स्वतंत्रता तथा ढांचे में हस्तक्षेप करने के बराबर हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह