लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार की जनजातियों के संरक्षण में रुचि नहीं : के सी वेणुगोपाल

By भाषा | Updated: December 5, 2021 19:36 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच दिसंबर केरल में वाम शासन की आलोचना करते हुए, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और सांसद के सी वेणुगोपाल ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार आदिवासियों के हितों की रक्षा करने या उन्हें उचित आवास प्रदान करने के बजाय हत्यारों और अपनी महत्वाकांक्षी सिल्वरलाइन परियोजना की रक्षा करने के बारे में अधिक चिंतित है।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी जन जागृति अभियान के दूसरे दिन ‘आदिवासी दलित संगम’ को संबोधित करते हुए वेणुगोपाल ने राज्य सरकार की आलोचना की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राज्य सरकार सिल्वरलाइन परियोजना पर करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च करने को तैयार है, लेकिन आदिवासी परिवारों को उचित आवास मुहैया नहीं करा पा रही है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया कि जहां पिनराई विजयन सरकार केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की तरह जनविरोधी रुख अपनाती दिख रही है, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आदिवासी समुदाय को गले लगाने में कोई झिझक नहीं है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोग जिला कांग्रेस कमेटी और पार्टी की कई अन्य समितियों का हिस्सा होंगे, जबकि माकपा कथित रूप से दलितों को पोलित ब्यूरो में शामिल करने के लिए तैयार नहीं है।

वेणुगोपाल ने वाम शासन की आलोचना करते हुए स्वीकार किया कि केरल में कांग्रेस भी आदिवासियों, दलितों और अनुसूचित जातियों को मुख्यधारा में लाने में विफल रही है।

विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने अपने भाषण में कहा, हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर और अन्य राज्यों में कांग्रेस ऐसे कमजोर समुदायों को मुख्यधारा में लाने में अग्रणी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा