लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए दिशानिर्देश जारी किए

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:20 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 अप्रैल केरल सरकार ने राज्य में संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के बीच मंगलवार को कुछ नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत राज्य में बंद कमरों और खुले में होने वाली बैठकों या कार्यक्रमों में लोगों की संख्या सीमित करना शामिल है।

मुख्य सचिव वी पी जॉय ने एक आदेश में कहा कि राज्य में कोई भी कार्यक्रम दो घंटे से ज्यादा समय तक आयोजित नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अब बंद कमरों वाली बैठकों और कार्यक्रमों में सिर्फ 100 लोग ही शामिल हो सकते हैं जबकि खुले में आयोजित कार्यक्रमों में 200 लोग शामिल हो सकते हैं। यदि इससे अधिक संख्या में लोगों के शामिल होने की जरूरत पड़ी तो आयोजकों को कार्यक्रम के लिए पास की व्यवस्था करनी चाहिए। इसे उन लोगों को ही दिया जाना चाहिए जो संक्रमित नहीं होने की पुष्टि वाला प्रमाणपत्र पेश करें और यह प्रमाणापत्र भी 72 घंटे से पुराना नहीं होना चाहिए। इसके अलावा सिर्फ उन्हीं लोगों को अनुमति मिले जिन्होंने टीके की कम से कम एक खुराक ली हो।

राज्य सरकार ने प्रतिदिन रात नौ बजे तक दुकानों के बंद होने के आदेश जारी किये हैं और घर तक सामान पहुंचाने की व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कहा है।

आदेश में कहा गया है कि भीड़भाड़ पर कड़ाई से नियंत्रण किया जाए और जहां तक संभव हो सके बैठकों को ऑनलाइन ही आयोजित किया जाए। वहीं यह भी कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग की ई-संजीवनी पहल का प्रचार किया जाए ताकि ओपीडी वार्डों में भीड़भाड़ कम हो सके।

वहीं रमजान के दौरान इफ़्तार के मौके पर भी सामाजिक जमावड़े से बचने के लिए भी कहा गया है। केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 7,515 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो