लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ‘लोन एप्स’ पर लगाम लगाने के लिए कानून बनाने पर कर रही विचार

By भाषा | Updated: January 12, 2021 16:41 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 जनवरी केरल के उद्योग मंत्री ई. पी. जयराजन ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार ‘लोन एप्स’ पर लगाम कसने के लिए एक कानून बनाने पर विचार कर रही है।

उन्होंने बताया कि इन ऐप्स के माध्यम से अनियमितताओं के, राज्य में अब तक कम से कम 63 मामले दर्ज किए गए हैं।

जयराजन ने विधानसभा में इस मामले पर कांग्रेस विधायक के. सबरीनाथ द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर कहा कि ‘लोन एप्स’ द्वारा की जा रही अनियमितताएं सरकार के संज्ञान में आई हैं। पुलिस ने बताया था कि ऐसे कम से कम 400 एप हैं, जो राज्य के बाहर से संचालित किए जाते हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के हवाले से जयराजन ने कहा कि 63 मामले दर्ज किए गए हैं और दो मामलों की आपराधिक शाखा जांच कर रही है।

मंत्री ने बताया कि सरकार इन ‘लोन एप’ पर लगाम कसने के लिए एक कानून लाने पर विचार कर रही है।

सबरीनाथ ने मांग की कि राज्य सरकार इस पर एक व्यापक कानून लाए और ऋण देने वाले एप्स के कारण राज्य के युवाओं के समक्ष आ रहे सामाजिक मुद्दों से निपटा जा सके।

इससे पहले, केरल के पुलिस प्रमुख ने हाल ही में अपराध शाखा को राज्य के कुछ हिस्सों में सामने आए ऑनलाइन ‘लोन एप’ धोखाधड़ी मामलों की जांच करने के आदेश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं