लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने केटीएम के साथ मिलकर एर्णाकुलम जिले में मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:36 IST

Open in App

कोच्चि, 22 जुलाई केरल ट्रैवल मार्ट (केटीएम)और केरल सरकार ने मिलकर बृहस्पतिवार को एर्णाकुलम जिले में मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया ताकि पर्यटन उद्योग को फिर से गति दी जा सके जो गत एक साल से महामारी की वजह से सुस्त है।

केटीएम द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक कोच्चि के महापौर एम अनिल कुमार और एर्णाकुलम के जिलाधिकारी जफर मलिक ने तीन दिवसीय टीकाकरण अभियान की शुरुआत उपनगर मराडू में की, इसके साथ ही पर्यटन क्षेत्र से जुड़े 2,500 लोगों के टीकाकरण की शुरुआत हुई।

टीकाकरण अभियान के आयोजकों के मुताबिक यह अभियान कोचिन बाईपास के पास बीटीएच सरोवरम से शुरू हुआ । इसका उदेश्य महामारी की संभावित तीसरी लहर को रोकना है ।

यह अभियान राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा है ताकि पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी का टीकाकरण किया जा सके और पर्यटक स्थलों को पूर्ण टीकाकरण क्षेत्र बनाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह