लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से पहले वार्ता की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 18:08 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 18 अक्टूबर कैथोलिक सीरियन बैंक (सीएसबी) के कर्मचारियों द्वारा 20 अक्टूबर से की जाने वाली तीन दिवसीय हड़ताल से पहले केरल सरकार ने सोमवार को बैंक के प्रबंध निदेशक सी. वी. राजेंद्रन के साथ वार्ता की। कर्मचारी वेतन संशोधन एवं कथित श्रम विरोधी नीति को रद्द करने की मांग करते हुए हड़ताल करने वाले हैं।

कर्मचारियों ने राज्य में सर्व बैंक कर्मचारियों के समर्थन से 20 से 22 अक्टूबर तक हड़ताल करने की योजना बनाई है। सर्व बैंक कर्मचारी भी 22 अक्टूबर को एकदिवसीय हड़ताल करने वाले हैं।

राज्य के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल और वित्त सचिव राजेश कुमार सिंह ने राजेंद्रन के साथ चर्चा की।

मंत्री के कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राजेंद्रन ने यूनाइटेड फोरम ऑफ सीएसबी के साथ वार्ता करने पर भी सहमति जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos