लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने वायनाड में पेड़ों की अवैध कटाई की जांच एसआईटी को सौंपी

By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:02 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 जून वायनाड जिले के जंगलों से सदियों पुराने शीशम के पेड़ों की लकड़ी माफिया द्वारा अवैध कटाई और उसकी तस्करी को लेकर उपजे विवाद के बीच केरल सरकार ने इस मामले तथा ऐसे अन्य प्रकरणों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

मुख्य सचिव वी. पी. जॉय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अपराध शाखा के एडीजीपी एस. श्रीजित को इस उच्चस्तरीय जांच के समन्वय का काम सौंपा गया है।

इस टीम में वन एवं वन्य जीव विभाग, सतर्कता विभाग, भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो और अपराध शाखा के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्य सचिव ने आदेश में कहा है, राज्य पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में कुछ जगहों पर कुछ लोगों ने शीशम के पेड़ों जैसे अमूल्य प्राकृतिक संसाधनों और संपत्तियों की कटाई कर उनकी चोरी की है।

उन्होंने कहा, ‘‘संदेह है कि यह कुछ लोगों की साजिश का नतीजा है और इन कथित घटनाओं की सच्चाई पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जरूरत है।’’

शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ‘‘अपराध की गंभीरता, प्रभाव और विस्तार’’ को ध्यान में रखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

उन्होंने संबंधित विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे एसआईटी के लिए कुशल और अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले अधिकारियों को नामित करें और जांच को समय से पूरा करें।

विपक्षी दलों भाजपा और कांग्रेस द्वारा शीशम के पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी को लेकर वामपंथी सरकार की लगातार आलोचना और केन्द्र सरकार द्वारा इसपर रिपोर्ट मांगे जाने के बाद राज्य सरकार ने जांच की घोषणा की है। विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ ने इस मुद्दे को केरल विधानसभा में उठाया और राज्य सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह