केरल सरकार ने लिफ्ट हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को 20 लाख रुपये दिए

By भाषा | Updated: June 23, 2021 16:58 IST2021-06-23T16:58:43+5:302021-06-23T16:58:43+5:30

Kerala government gave Rs 20 lakh to the kin of the woman who lost her life in a lift accident | केरल सरकार ने लिफ्ट हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को 20 लाख रुपये दिए

केरल सरकार ने लिफ्ट हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को 20 लाख रुपये दिए

तिरुवनंतपुरम, 23 जून केरल सरकार ने बुधवार को एक महिला के आश्रितों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस महिला की यहां क्षेत्रीय कैंसर केंद्र (आरसीसी) में एक लिफ्ट के गिरने से मौत हो गई थी। इस लिफ्ट की मरम्मत चल रही थी।

एक सरकारी बयान में बताया गया है कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पाथनपुरम में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार से ताल्लुक रखने वाले 22 वर्षीय नादिरा के परिजनों के लिए राहत राशि मंजूर की गई।

वह 15 मई को हादसे में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक महीने तक जिंदगी से लड़ती रहीं और 17 जून को उनकी मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब नादिरा अपनी मां को दिखाने के लिए आरसीसी में गई जिनका वहां इलाज चल रहा था। नादिरा की दो वर्षीय बच्ची है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, कैबिनेट ने बिंदु नाम की महिला के पति को भी अतिरिक्त तीन लाख रूपये देने का फैसला किया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि चिरायिंकीझू के सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के दौरान लापरवाही की वजह से महिला की मौत हो गई थी। उसे पहले मुख्यमंत्री के आपदा राहत कोष से दो लाख रुपये दिए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kerala government gave Rs 20 lakh to the kin of the woman who lost her life in a lift accident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे