लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव के बाद कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि की आशंका जतायी

By भाषा | Updated: December 19, 2020 18:31 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 दिसंबर केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनाव के बाद कोविड-19 के मामलों में उछाल की आशंका जताते हुए शनिवार को लोगों से अगले कुछ हफ्तों तक 'बेहद सावधान' रहने के लिये कहा।

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों के सलाह दी कि जब तक महामारी से बचने का टीका उपलब्ध नहीं हो जाता, तब तक घरों में रहें और धैर्य रखें।

शैलजा ने फेसबुक लाइव कार्यक्रम में कहा, ''यह समय बच्चों के साथ खरीदारी करने या शादी और महोत्सवों में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जश्न मनाने का नहीं है। जब तक टीका उपलब्ध नहीं हो जाता, तब तक हमें धैर्य रखने की आवश्यकता है।''

उन्होंने कहा, ''विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि चुनाव के बाद मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है। हमें अगले दो हफ्तों तक बेहद सावधान रहना होगा। लोगों को यह नहीं सोचना चाहिये कि चुनाव खत्म हो गए हैं और कोविड-19 भी खत्म हो गया है। ''

गौरतलब है कि केरल में 8,10 और 14 दिसंबर को तीन चरण में नगर निकाय चुनाव के लिये मतदान हुआ था।

पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन किया गया था। मतदान केन्द्रों पर मास्क पहनना, सैनिटाइज करना और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना अनिवार्य किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र