लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार राज्यपाल से विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति का पद नहीं लेना चाहती है: विजयन

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:53 IST

Open in App

कन्नूर (केरल), 12 दिसंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति का पद लेने की मंशा नहीं रखती है और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को इस पद पर बने रहना चाहिए।

हालांकि, राज्यपाल ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को कुछ नहीं कहना है और उन्हें संबंधित पद छोड़ने के अपने निर्णय को बदलने का कोई कारण नहीं दिखता है।

राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति में राजनीतिक हस्तक्षेप के राज्यपाल के दावों के मद्देनजर अपनी सरकार का रुख को स्पष्ट करते हुए, विजयन ने कहा कि न तो वर्तमान और न ही पिछले एलडीएफ प्रशासन ने विश्वविद्यालयों के कामकाज में अवैध रूप से हस्तक्षेप करने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री ने कन्नूर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह राज्यपाल द्वारा सार्वजनिक रूप से कही गई बातों के मद्देनजर सरकार की स्थिति स्पष्ट कर रहे हैं।

विजयन ने कहा कि कुलाधिपति को अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन यह "दुष्प्रचार" कि यह सब मुख्यमंत्री या मंत्रियों द्वारा तय किया जाता है, सही नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos