लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने केंद्र सरकार से ऋण के भुगतान पर रोक लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: June 20, 2021 15:18 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 जून केरल सरकार ने केंद्र सरकार से कोविड-19 महामारी और उससे संबंधित लॉकडाउन की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए असंगठित क्षेत्र, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) तथा कृषि क्षेत्र के लोगों एवं अन्य को राहत प्रदान करने के लिए ऋण की अदायगी पर 31 दिसंबर तक रोक लगाने का अनुरोध किया है।

केरल सरकार ने मांग की है कि ऋण की किस्तों पर रोक के साथ साथ ब्याज एवं दंडस्वरूप ब्याज भी नहीं वसूला जाए। राज्य के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 16 जून को भेजे पत्र में कहा कि दूसरी लहर के चलते लगाये गये लॉकडाउन ने समाज के सभी क्षेत्रों के आर्थिक एवं सामाजिक कल्याण पर बहुत बुरा असर डाला।

बालगोपाल ने लिखा है, ‘‘....महसूस किया जा रहा है कि व्यक्तियों खासकर असंगठित क्षेत्र, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) तथा कृषि क्षेत्र के लोगों द्वारा लिये गये ऋण की अदायगी का बोझ खासकर इस वक्त दु:सह्य है और इन वर्गों को कम से कम 31 दिसंबर, 2021 तक ऋण के भुगतान पर रोक के माध्यम से कुछ राहत की आवश्यकता है। ’’

उन्होंने पत्र में कहा है कि राज्य सरकार ने लोगों खासकर संभावित वर्गों की मुश्किलें कम करने के लिए सभी कदम उठाये हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘मैं कम से कम 31 दिसंबर, 2021 तक ऋण के भुगतान पर रोक लगाने तथा ब्याज एवं दंडस्वरूप ब्याज भी नहीं वसूलने के लिए आपके हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं। ’’

उन्होंने कहा कि केरल की अर्थव्यवस्था भीषण बाढ़ समेत एक के बाद एक करके आयी प्राकृतिक आपदाओं के चलते गहरे दबाव में है तथा 2020 की शुरुआत में कोविड-19 महामारी फैलने से अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह