लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच की सिफारिश करने का फैसला किया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 22:19 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कुछ अधिकारियों के खिलाफ अपराध शाखा के प्राथमिकी दर्ज करने के कुछ दिनों बाद केरल में वाम मोर्चा सरकार ने ईडी समेत केन्द्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच की सिफारिश करने का शुक्रवार को फैसला किया।

ईडी सोना और डॉलर की तस्करी के मामलों की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में डिजिटल तरीके से हुई मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) के वी मोहन को आयोग का प्रमुख नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया।

सरकार के सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हालांकि, सरकार को इस मामले में चुनाव आयोग से मंजूरी का इंतजार है क्योंकि छह अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है।

सूत्रों ने बताया, ‘‘राज्य मंत्रिमंडल ने सोना और डॉलर तस्करी मामलों की जांच प्रभावित करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच की सिफारिश करने का फैसला किया है। चूंकि, वहां आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए चुनाव आयोग से अनुमति लेने के बाद ही आयोग का गठन किया जाएगा।’’

केरल सरकार के इस फैसले पर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि ईडी के खिलाफ न्यायिक जांच सदी का सबसे बड़ा मजाक है।

उन्होंने कोझिकोड में संवाददाताओं से कहा, “वे यही कर सकते हैं कि एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को राज्य के खजाने से वेतन दे सकते हैं। आज तक क्या किसी न्यायिक आयोग ने किसी को दोषी पाया है और उसे न्याय के कठघरे में लाया है? यह सरकार का अंतिम विकल्प होता है।” विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथला ने सरकार के निर्णय का मजाक उड़ाया। कांग्रेस नेता ने कहा, “केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच करने का राज्य सरकार का निर्णय एक मजाक है। इसे चुनाव के समय किया गया एक स्टंट समझा जाना चाहिए।”

चेन्निथला ने कहा, “केंद्रीय एजेंसियां सोने और डॉलर की तस्करी की जांच कर रही हैं और मुझे यह नहीं समझ में आता कि जांच आयोग अधिनियम 1952 के तहत न्यायिक जांच कैसे संभव है।”

उन्होंने कहा कि यह दांव चुनाव के समय लोगों को मूर्ख बनाने के लिए खेला गया है।

यूएई वाणिज्य दूतावास की एक पूर्व कर्मचारी स्वप्ना सुरेश पिछले साल जुलाई में यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर कार्गो से राजनयिक सामान में 14.82 करोड़ रुपये का 30 किलोग्राम सोना की बरामदगी के मामले में दो अन्य लोगों के साथ मुख्य आरोपी हैं।

सोना और डॉलर तस्करी मामले में ईडी के अलावा सीमा शुल्क और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) भी पूछताछ कर रही है।

सोने की तस्करी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश और सरिथ पी एस डॉलर मामले में भी कथित रूप से शामिल हैं।

अपराध शाखा ने इससे पहले मुख्यमंत्री विजयन के खिलाफ बयान देने के वास्ते सुरेश को कथित तौर पर मजबूर करने के लिए ईडी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण