लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने केन्द्रीय एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच की सिफारिश करने का फैसला किया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:00 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कुछ अधिकारियों के खिलाफ अपराध शाखा के एक प्राथमिकी दर्ज करने के कुछ दिनों बाद केरल में वाम मोर्चा सरकार ने ईडी समेत केन्द्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच की सिफारिश करने का शुक्रवार को फैसला किया।

ईडी सोना और डॉलर की तस्करी के मामलों की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में डिजिटल तरीके से हुई मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) के वी मोहन को आयोग का प्रमुख नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया।

सरकार के सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हालांकि, सरकार को इस मामले में चुनाव आयोग से मंजूरी का इंतजार है क्योंकि छह अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है।

सूत्रों ने बताया, ‘‘राज्य मंत्रिमंडल ने सोना और डॉलर तस्करी मामलों की जांच प्रभावित करने के लिए केन्द्रीय एजेंसियों के खिलाफ न्यायिक जांच की सिफारिश करने का फैसला किया है। चूंकि, वहां आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए चुनाव आयोग से अनुमति लेने के बाद ही आयोग का गठन किया जाएगा।’’

यहां यूएई वाणिज्य दूतावास की एक पूर्व कर्मचारी स्वप्ना सुरेश यहां जुलाई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर कार्गो से राजनयिक सामान में 14.82 करोड़ रुपये का 30 किलोग्राम सोना जब्त करने के मामले में दो अन्य लोगों के साथ मुख्य आरोपी हैं।

तस्करी मामले और डॉलर मामले में ईडी के अलावा सीमा शुल्क और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) भी पूछताछ कर रही है।

सोने की तस्करी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश और सरिथ पी एस भी डॉलर मामले में कथित रूप से शामिल हैं।

अपराध शाखा ने इससे पहले मुख्यमंत्री विजयन के खिलाफ बयान देने के वास्ते सुरेश को कथित तौर पर मजबूर करने के लिए ईडी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग