लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने वालायार यौन शोषण मामले में जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया

By भाषा | Updated: January 11, 2021 22:35 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 जनवरी केरल उच्च न्यायालय द्वारा सनसनीखेज वालायार मामले में फिर से सुनवाई का आदेश दिये जाने के कुछ दिन बाद, एलडीएफ सरकार ने सोमवार को 2017 में यौन उत्पीड़न के बाद दो नाबालिग लड़कियों की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पीड़ित परिवार के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया है।

प्रदेश सरकार और बच्चियों की मां की तरफ से दायर अपीलों को स्वीकार करते हुए उच्च न्यायालय ने छह जनवरी को मामले में फिर से जांच के आदेश देते हुए कहा था कि जांच में गंभीर चूक हुई और न्याय नहीं हुआ।

न्यायमूर्ति ए हरिप्रसाद और एम आर अनिता की पीठ ने अक्टूबर 2019 के पॉक्सो अदालत के मामले के पांच आरोपियों को साक्ष्य के आभाव में बरी करने के आदेश को रद्द कर दिया था।

पलक्कड जिले के वालायार में 13 जनवरी 2017 को 13 वर्षीय बड़ी बहन का शव झोपड़ी में लटकता पाया गया था जबकि उसी साल चार मार्च को नौ वर्षीय छोटी बहन मृत पायी गई थी। दोनों के साथ यौन दुर्व्यवहार हुआ था।

लड़कियों की मां ने पहले सीबीआई जांच की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू