लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने ईएमसीसी के साथ विवादित एमओयू को रद्द करने का फैसला किया

By भाषा | Updated: February 22, 2021 20:12 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 22 फरवरी केरल सरकार ने विपक्ष के गंभीर आरोपों के बाद अमेरिका की कंपनी ईएमसीसी इंटरनेशनल और केरल शिपिंग एंड इनलैंड नैविगेशन कॉरपोरेशन (केएसआईएनसी) के साथ दस्तखत किए गए विवादित एमओयू को सोमवार को रद्द करने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने संबंधित अधिकारियों को समझौता को रद्द करने और जांच करने को कहा कि किस परिस्थिति में इस तरह के एमओयू (सहमति पत्र) पर दस्तखत हुआ।

केएसआईएनसी के प्रबंध निदेशक एन प्रशांत और ईएमसीसी इंटरनेशनल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष शीजू वर्गीज ने 400 समुद्री नौकाओं, नए बंदरगाह और बंदरगाह विकास संबंधी गतिविधियों के लिए 2950 करोड़ रुपये के समझौते पर दस्तखत किए थे।

हालांकि, विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला ने आरोप लगाया था कि यह एमओयू राज्य की जल सीमा में मछली पकड़ने से जुड़ी 5,000 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना का हिस्सा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह राज्य की घोषित मत्स्य नीति के खिलाफ है और इससे लाखों मछुआरों के हितों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

हालांकि, विजयन ने शनिवार को विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि समुद्र में मछली पकड़ने के संबंध में अमेरिकी कंपनी के साथ हुए समझौते से विदेशी कंपनी को समुद्र में मछली पकड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विजयन ने कहा कि उनकी सरकार मत्स्य पर अपनी नीति से अलग नहीं होगी और मछुआरों के पास समुद्र में मछली पकड़ने का सारा अधिकार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?