लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने एक नवंबर से विद्यालयों को खोलने का फैसला किया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 21:12 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 18 सितंबर केरल सरकार ने कोविड-19 के कारण पिछले साल मार्च से बंद विद्यालयों को एक नवंबर से फिर से खोलने का शनिवार को फैसला किया।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में कोविड-19 की स्थिति के आकलन के लिए बैठक में यह निर्णय किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘'मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विद्यालयों को फिर से खोलने के लिए जरूरी इंतजामों को कम से कम 15 दिन पहले पूरा करने का निर्देश दिया है। पहली कक्षा से सातवीं (प्राथमिक खंड) और 10वीं तथा 12वीं की कक्षाएं एक नवंबर से शुरू होंगी। अन्य सभी कक्षाएं 15 नवंबर से शुरू होंगी।’’

विजयन ने कहा कि विशेषज्ञों की राय है कि पहले प्राथमिक कक्षाएं शुरू की जानी चाहिए। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘विद्यालयों को फिर से खोलने के संबंध में शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से आवश्यक उपाय करने चाहिए। कम प्रतिरक्षा वाले बच्चों को कक्षाओं में आने की आवश्यकता नहीं है। छात्रों को विद्यालयों में लाने-ले जाने के संबंध में विशेष निर्देश दिए जाएं।’’

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि बच्चों के लिए विशेष मास्क तैयार कर उनका स्टॉक किया जाए। इसके अलावा, 18 अक्टूबर से कॉलेज फिर से खोल दिये जाएंगे।

बैठक में उन स्थानों पर भी लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया जहां साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘'राज्य में 90 प्रतिशत आबादी को टीके की पहली खुराक मिलने के बाद, निजी प्रयोगशालाओं में एंटीजन परीक्षण बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद एंटीजेन परीक्षण आपात स्थिति के मामले में केवल सरकारी या निजी अस्पताल में डॉक्टरों के निर्देशानुसार किये जाएंगे।’’ राज्य सरकार ने 65 वर्ष से अधिक आयु के उन लोगों की पहचान करने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्णय लिया है, जिनका अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह