लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने माराडोना के लिए राज्य के खेल क्षेत्र में दो दिनों के शोक की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 26, 2020 15:14 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 नवंबर केरल सरकार ने अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के सम्मान में राज्य के खेल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो दिनों के शोक की घोषणा की। माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया ।

राज्य के खेल मंत्री ई पी जयराजन ने शोक की घोषणा करते हुए कहा कि माराडोना के निधन से दुनियाभर में फुटबॉल के प्रशंसक काफी उदास हैं। उन्होंने कहा, ‘‘केरल में भी लाखों प्रशंसकों को उनके निधन के बारे में विश्वास नहीं हो रहा है।’’

जयराजन ने कहा कि ऐसी स्थिति में राज्य के खेल विभाग ने बृहस्पतिवार से दो दिनों का शोक मनाने का फैसला किया है।

ब्राजील के पेले के साथ ही माराडोना को फुटबॉल का महान खिलाड़ी माना जाता है। दो सप्ताह पहले ही मस्तिष्क में खून का थक्का हटाने के लिए माराडोना की सर्जरी की गयी थी।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने डिएगो माराडोना के निधन पर बुधवार को शोक जताते हुए कहा था कि दुनिया भर में माराडोना के प्रशंसक इस महान खिलाड़ी की कमी को महसूस करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?