लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने लॉकडाउन में छूट की घोषणा की, छह दिन खुलेंगी दुकानें

By भाषा | Updated: August 4, 2021 15:47 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, चार अगस्त केरल सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के मद्देनजर लागू की गईं लॉकडाउन पाबंदियों में ढील देने की बुधवार को घोषणा की।

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस संबंध में राज्य की विधानसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन इलाकों में दुकानों पर तिहरा लॉकडाउन लगाया जाएगा, जहां एक सप्ताह में प्रति एक हजार की आबादी में से 10 से अधिक लोग संक्रमित पाए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ''अन्य स्थानों में, राज्य के मौजूदा सामान्य हालात और टीकाकरण की प्रगति पर विचार कर सप्ताह में छह दिन दुकानें खोलने की अनुमति दी जाएगी। दुकानें सुबह सात से रात नौ बजे के तक खोली जा सकेंगी।''

जॉर्ज ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस व 22 अगस्त को ओणम के त्योहार पर छूट दी जाएगी और दुकानें खुली रहेंगी। दोनों ही त्योहार रविवार को होंगे।

मंत्री ने दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से त्योहारों के मौसम में भीड़ से बचने और अपने परिसर में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय स्वशासी निकायों, पुलिस और व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos