लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने जरूरतमंदों के लिए 2.5 लाख नए घरों के निर्माण के पूर्ण होने की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 28, 2021 17:02 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 जनवरी केरल की वाम सरकार ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया "लाइफ मिशन " कार्यक्रम के तहत 2.5 लाख नए घरों का निर्माण पूरा हो गया है।

"लाइफ मिशन " केरल सरकार की अहम योजना है जिसका मकसद सभी बेघरों को घर मुहैया कराना है। साथ में "लाइफ (एलआईएफई- जीविका, समावेशी, आर्थिक सशक्तिकरण) मिशन " का लक्ष्य बेघरों और भूमिहीनों को पूर्ण पुनर्वास पैकेज देना भी है।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने समूचे राज्य में 2,50,547 घरों का निर्माण पूरा होने की घोषणा करते हुए कहा कि यह उनकी सरकार के लिए गर्व की बात है और उनका मकसद सभी पात्र लोगों को एक घर मुहैया कराना है।

मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर किए एक पोस्ट में कहा कि सरकार की योजना इस साल 1.5 लाख अतिरिक्त घर बनाने की है और राज्य ऐसे लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है जहां कोई बेघर नहीं होगा।

उन्होंने कहा, " हर इंसान एक ख्वाब होता है कि उसका अपना एक घर हो। इस सरकार का अहम लक्ष्य लोगों के इस सपने को साकार करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच