लाइव न्यूज़ :

केरल सोना तस्करी मामला: एनआईए ने 20 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: January 5, 2021 19:38 IST

Open in App

कोच्चि, पांच जनवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने केरल में राजनयिक सामान के जरिये 14.82 करोड़ रुपये मूल्य के 30 किलोग्राम सोने की तस्करी में कथित तौर पर संलिप्तता के लिए मंगलवार को यहां की एक विशेष अदालत में 20 लोगों के खिलाफ एक आरोप पत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सरिथ पी एस और स्वप्ना प्रभा सुरेश सहित आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एनआईए द्वारा अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है , जबकि आठ फरार हैं।

यह मामला सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय, कोचीन द्वारा त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर कार्गो में एक राजनयिक सामान से पिछले साल पांच जुलाई को 14.82 करोड़ रुपये मूल्य के 30 किलोग्राम सोने की बरामदगी से संबंधित है।

एनआईए की जांच से पता चला था कि आरोपियों ने जानबूझकर जून 2019 से साजिश रची थी, धन जुटाया और नवंबर 2019 से जून 2020 के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से देश में लगभग 167 किलोग्राम सोने की तस्करी की थी।

अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी की योजना बहरीन, सऊदी अरब, मलेशिया जैसे देशों से और तस्करी करने की भी थी।

सोने को यूएई से एक राजनयिक सामान में छिपाकर लाया गया था और जिसे वियना संधि के अनुसार जांच से छूट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल