लाइव न्यूज़ :

केरल सोना तस्करी मामला : ईडी ने 1.85 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के सोना तस्करी मामले में धनशोधन की अपनी जांच के तहत राज्य के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर समेत आरोपियों की 1.85 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया ।

ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘सावधि जमा (एफडी), बैंक लॉकर से नकदी समेत 1.85 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गयी है। जब्त की गयी संपत्ति में एक करोड़ रुपये की संपत्ति एम शिवशंकर की है।’’

केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर को एजेंसी ने 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।

गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने यह मामला दर्ज किया था।

एनआईए ने मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश और उनके सहयोगी संदीप नायर को भी गिरफ्तार किया था। इसके अलावा कुछ अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है।

सीमा शुल्क विभाग ने पांच जुलाई को केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘‘राजनयिक सामान’’ से 30 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया था, जिसके बाद सोना तस्करी का यह मामला सामने आया था।

जब्त सोने की कीमत 14.82 करोड़ रुपये आंकी गई है और ईडी ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वाणिज्य दूतावास भेजे जा रहे राजनयिक सामान से यह सोना बरामद किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह