लाइव न्यूज़ :

केरल सोना तस्करी मामलाः ईडी ने निलंबित आईएएस अधिकारी से पूछताछ की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2020 05:40 IST

सुरेश की हिरासत पा चुकी जांच एजेंसी ने शुक्रवार को विशेष अदालत को बताया कि सुरेश ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में उसका काफी प्रभाव था।

Open in App
ठळक मुद्देशिवशंकर को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में दोपहर को तलब किया गया और पूछताछ देर शाम तक जारी रही। ईडी ने कहा कि जब सुरेश से सवाल किया गया तो उसने शिवशंकर के साथ अपने करीबी संबंधों के बारे में खुलासा किया।

कोच्चिः केरल सोना तस्करी मामले में धन कहां से आया और कहां गया, इस बात की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने निलंबित आईएएस अधिकारी एम. शिवशंकर से शनिवार को लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि शिवशंकर को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में दोपहर को तलब किया गया और पूछताछ देर शाम तक जारी रही। 

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के निलंबित प्रधान सचिव शिवशंकर को पूछताछ के लिए तलब करने से एक दिन पहले ही जांच एजेंसी ने विशेष अदालत को लिखित में कहा था कि उन्हें (आईएएस अधिकारी को) पहले से पता था कि मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश की ईमानदारी संदिग्ध है तथा इस मामले में उनसे और पूछताछ करने की जरूरत है। 

सुरेश की हिरासत पा चुकी जांच एजेंसी ने शुक्रवार को विशेष अदालत को बताया कि सुरेश ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में उसका काफी प्रभाव था। ईडी ने कहा कि जब सुरेश से सवाल किया गया तो उसने शिवशंकर के साथ अपने करीबी संबंधों के बारे में खुलासा किया। एजेंसी ने अदालत को यह भी बताया कि 17 अक्टूबर, 2018 से 21 अक्टूबर, 2018 के बीच जब केरल के अधिकारी बाढ़ राहत के लिए संयुक्त अरब अमीरात में भारतीयों से मदद मांग रहे थे, उस दौरान सुरेश और शिवशंकर के बीच मुलाकात हुई थीं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शिवशंकर से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है। अन्य एजेंसियों ने भी उनसे पूछताछ की है। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया