लाइव न्यूज़ :

केरल ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की कार्ययोजना बनाई

By भाषा | Updated: January 23, 2021 20:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 जनवरी केरल के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के विस्तार और अगले चरण की शुरुआत से संबंधित कार्ययोजना तैयार की है। स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में राज्य के कुल 133 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया और बाद में टीके की खुराक की उपलब्धता बढ़ने पर केंद्रों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में 144 केंद्र कोविड-19 टीकाकरण के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इनकी संख्या 249 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के तहत प्रत्येक जिले में कम से कम 14 केंद्र उपलब्ध होंगे। एर्नाकुलम जिले में 38 जबकि तिरुवनंतपुरम जिले में 30 केंद्र बनाए जाएंगे।

शैलजा ने कहा, '' स्वास्थ्यकर्मियों को 13 फरवरी तक टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी। ऐसे में 15 फरवरी तक टीकाकरण अभियान का पहला चरण पूरा करने की योजना है और इसके बाद अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos