लाइव न्यूज़ :

केरल के वन मंत्री ने वन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:10 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो जुलाई वायनाड में लकड़ी माफिया द्वारा शीशम के पेड़ों की कथित कटाई एवं तस्करी को रोकने में विफल रहने के कारण राज्य सरकार के आलोचनाओं में घिरे होने के बीच केरल के वन मंत्री ए के श्रीधरन ने वन्य अपराधों एवं वनों की कटाई जैसी अन्य गतिविधियों में शामिल रहने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की शुक्रवार को चेतावनी दी ।

मंत्री ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सभी कानूनी कदम उठाये जायेंगे। वन विभाग की ओर से एक सप्ताह तक चलने वाले 'वन महोत्सव' कार्यक्रम के दौरान कोझीकोड में एक परियोजना का उद्घाटन करते हुये वह बोल रहे थे।

सैकड़ों साल पुराने पेड़ों की तस्करी का हवाला देते हुये मंत्री ने कहा कि सरकार के ध्यान में यह बात आयी है कि कुछ ऐसी गतिविधियां चल रही हैं, जो वनों की सुरक्षा को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं।

श्रीधरन ने कहा, ''"सरकार इस संबंध में बहुत ही सावधानी से कदम उठा रही है। चाहे वे आम लोग हों अथवा सरकारी अधिकारी, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी ।

मौजूदा समय में वन संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुये मंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन ने लोगों के सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है।

प्रदेश में विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने हाल ही में शीशम के पेड़ों की कटाई के मामले में प्रदेश की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार की आलोचना की थी और इसके बाद केंद्र ने इस घटना की रिपोर्ट मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह