केरल: तेंदुए को मारकर मांस खाने के आरोप में पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 23, 2021 19:02 IST2021-01-23T19:02:57+5:302021-01-23T19:02:57+5:30

Kerala: Five arrested for eating meat by killing leopard | केरल: तेंदुए को मारकर मांस खाने के आरोप में पांच गिरफ्तार

केरल: तेंदुए को मारकर मांस खाने के आरोप में पांच गिरफ्तार

इडुक्की, 23 जनवरी केरल के इडुक्की जिले में पांच ग्रामीणों पर एक तेंदुए को मारकर उसका मांस खाने का आरोप लगा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वन अधिकारियों ने कहा कि जिले के मंकुलम निवासी पांचों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है।

मंकुलम रेंज के वन अधिकारी वीबी उदयसूर्यन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि गिरफ्तार लोगों के कब्जे से तेंदुए की खाल, दांत और पंजे बरामद किए गए हैं।

बताया जाता है कि यह घटना बुधवार को हुई है।

आरोपियों ने जाल बिछाकर करीब 6-7 वर्षीय तेंदुए को पकडा था जो कि उनके फार्म में घुस आता था और जानवरों को नुकसान पहुचाता था।

आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kerala: Five arrested for eating meat by killing leopard

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे