लाइव न्यूज़ :

केरल मछुआरों की हत्या: उच्चतम न्यायालय 15 जून को सुनाएगा फैसला

By भाषा | Updated: June 11, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि फरवरी 2012 में केरल तट के पास इतालवी नौसैनिकों के हमले में कथित तौर पर मारे गए दो भारतीय मछुआरों के परिजन को 10 करोड़ रुपये मुआवजा देने के मामले में वह 15 जून को फैसला सुनाएगा।

अंतरराष्ट्रीय पंचाट द्वारा दी गई व्यवस्था और भारत, इटली तथा केरल सरकार के बीच तय हुई शर्तों का जिक्र करते हुए न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति एमआर शाह की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि इतालवी नौसैनिकों सल्वातोर गिरोने और मासिमिलानो लतोरे के खिलाफ अब इटली में मुकदमा चलेगा।

मुआवजा आवंटित करने की योजना के तहत शीर्ष अदालत को केरल सरकार ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजन को चार-चार करोड़ रुपये दिए जाएंगे और शेष दो करोड़ रुपये उस नौका ‘सेंट एंटोनी’ के मालिक को दिए जाएंगे, जिस पर वे घटना के समय मछुआरे सवार थे।

इतालवी नौसैनिकों के खिलाफ मामला बंद करने की केन्द्र की याचिका पर आदेश लंबित रखते हुए पीठ ने कहा था कि वह मुआवजे की राशि केरल उच्च न्यायालय को वितरण के लिए हस्तांतरित करने और यह सुनिश्चित करने कि राशि व्यर्थ न जाए पर विचार करेगा।

गौरतलब है कि फरवरी 2012 में भारत ने दो इतालवी नौसैनिकों सल्वातोर गिरोने और मासिमिलानो लतोरे पर अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में मछली पकड़ रहे दो भारतीय मछुआरों को मार डालने का आरोप लगाया था। घटना के वक्त दोनों इतालवी नौसैनिक एक टैंकर पोत एमवी एनरिका लेक्सी पर सवार थे और पोत पर इटली का ध्वज लगा था।

इससे पहले, सुनवाई के दौरान केन्द्र की ओर से पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि इटली गणराज्य ने पूर्व में भुगतान की गई अनुग्रह राशि के अलावा 10 करोड़ रुपये जमा किए हैं और इसे केन्द्रीय विदेश मंत्रालय द्वारा निर्देशानुसार शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री में जमा कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं