लाइव न्यूज़ :

केरल टीके की भारी कमी का सामना कर रहा, केंद्र से करेंगे संपर्क: विजयन

By भाषा | Updated: July 27, 2021 15:08 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 27 जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि केरल उन राज्यों में शामिल है जहां टीकाकरण अभियान को बेहद प्रभावी तरीके से लागू किया गया है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि राज्य महामारी से लड़ने में चुनौतियों का सामना कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने टीकों की आपूर्ति के विषय पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पर भी निशाना भी साधा। केंद्रीय मंत्री ने हाल में कहा था कि दक्षिणी राज्य को आपूर्ति की गई टीके की खुराक में से 10 लाख खुराक का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

विजयन ने विधानसभा में कहा, ‘‘ जब मंत्री ने इस तरह का बयान दिया था, तो उस वक्त राज्य में कोविड-19 रोधी टीकों की सिर्फ पांच लाख खुराके हीं बची थी। मौजूदा परिस्थिति यह है कि हम टीके की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। यही सच्चाई है।’’

केरल में टीकाकरण अभियान में किसी भी तरह की खामी नहीं होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति ऐसी है कि राज्य में मौजूद टीके का भंडार मांगों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य टीके की अधिक खुराक की मांग के लिए केंद्र से संपर्क करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं