लाइव न्यूज़ :

केरल: कोच्चि शिपयार्ड में हुआ बड़ा धमाका, 5 लोगों की मौत और 3 घायल

By स्वाति सिंह | Updated: February 13, 2018 14:42 IST

धमाके की वजह का खुलासा नहीं हुआ है रिपोर्ट्स के मुताबिक सागर भूषण नाम का यह ड्रिप शिप, शिपयार्ड में रिपेयरिंग के लिए आया था।

Open in App

केरल के कोच्चि स्थित शिपयार्ड में ओएनजीसी (ONGC) के ड्रिप शिप में मंगलवार को धमाका हुआ। एएनआई के मुताबिक धमाके में 5 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा लगभग 3  लोगों के घायल होने की खबर  है। अभी धमाके की वजह का खुलासा नहीं हुआ है रिपोर्ट्स के मुताबिक सागर भूषण नाम का यह ड्रिप शिप, शिपयार्ड में रिपेयरिंग के लिए आया था। आग जिस कंटेनर में लगी वह ओएनजीसी का है, जिसकी मरम्मत चल रही थी। 

विस्फोट के समय अधिकतर दैनिक मजदूर और ठेके पर काम करने वाले कामागार थे। मंगलवार को अवकाश होने की वजह से शिपयार्ड का कोई भी नियमित कामगार वहां मौजूद नहीं था। यह विस्फोट सुबह लगभग 11 बजे ओएनजीसी टैंकर सागर भूषण के पानी के टैंक में हुआ। इस दौरान लगभग 20 मजदूर काम कर रहे थे। कोच्चि शिपयार्ड में बीते एक महीने से सागर भूषण की मरम्मत का काम चल रहा था। पुलिस के आलाधिकारी और शिपयार्ड के शीर्ष अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त एम.पी. दिनेश ने मीडिया को बताया, "धमाके के बाद धुएं से दम घुटने से लोगों की मौत हुई है।" दिनेश ने बताया कि जांच के आदेश दिए गए हैं। निजी अस्पताल में मौजूद मजदूर संघ के नेता ने कहा कि नौ मजदूरों को यहां भर्ती कराया गया है। (आईएएनएस से लिया हुआ)

टॅग्स :केरलओएनजीसीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी