लाइव न्यूज़ :

केरल चुनाव: भाजपा ने श्रीधरन को पलक्कड़ से उतारा मैदान में, दो सांसदों, एक पूर्व राज्यपाल को भी टिकट

By भाषा | Updated: March 14, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च भाजपा ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 112 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन को पलक्कड़ से उम्मीदवार बनाया है जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेन्द्रन को दो सीटों से मैदान में उतारा है।

पार्टी ने एक पूर्व राज्यपाल और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित दो वर्तमान सांसदों पर भी भरोसा जताया है। मेघालय के पूर्व राज्यपाल के राजशेखरन को पार्टी ने तिरुवनंतपुरम की नेमोम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में इसी एकमात्र सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ओ राजगोपाल ने यहां माकपा के उम्मीदवार को पराजित किया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के जे अलफोंस को पार्टी ने कांजिरापल्ली से उम्मीदवार बनाया है। वह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य भी हैं।

फिल्म अभिनेता व राज्यसभा सदस्य सुरेश गोपी पर भी भाजपा ने इस चुनाव में दांव आजमाया है। उन्हें त्रिशूर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष के सुरेन्द्रन को मंजेश्वर और कोन्नी विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

ज्ञात हो कि मेट्रो मैन के नाम से मशहूर श्रीधरन ने पिछले दिनों भाजपा का दामन थाम लिया था।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इससे पहले उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।

सिंह ने बताया कि 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में भाजपा 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि शेष 25 सीटों पर उसके सहयोगी उम्मीदवार उतारेंगे। दक्षिण के इस राज्य में भाजपा ने भारत धर्म जन सेना (बीजेडीएस) और जनाथीपथ्य राष्ट्रीय सभा (जेआरएस) के साथ गठबंधन किया है।

राज्य में उसका मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से है।

केरल में तमिलनाडु और पुडुचेरी के साथ एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा।

केरल में फिलहाल वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार है। दक्षिण के इस राज्य में भाजपा खुद को स्थापित करने के लिए लंबे समय से जोर आजमाइश कर रही है।

पिछले विधानसभा चुनाव में माकपा को 58 सीटों पर जबकि उसकी सहयोगी भाकपा को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस को 22 सीटें और आईयूएमएल को 18 सीटों पर विजय मिली थी। भाजपा को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए