लाइव न्यूज़ :

केरल चुनाव: धर्मादम में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ जमकर प्रचार कर रहे हैं भाजपा और कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:27 IST

Open in App

(लक्ष्मी गोपालकृष्णन)

कन्नूर (केरल), दो अप्रैल उत्तरी कन्नूर जिले की धर्मादम सीट मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का गृह क्षेत्र है और यहां चुनाव परिणाम को लेकर तस्वीर बहुत साफ मानी जा रही है।

परिणाम यहां भले ही एकतरफा होने का दावा किया जा रहा हो लेकिन इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का जोरशोर कम नहीं है और विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ तथा भाजपा नीत राजग पूरे दमखम के साथ सत्तारूढ़ एलडीएफ को चुनौती देने के लिए प्रयासरत हैं।

भाजपा ने इस हाई-प्रोफाइल सीट पर अपने वरिष्ठ नेता सी के पद्मनाभन को मुख्यमंत्री के खिलाफ उतारा है लेकिन कांग्रेस को विजयन जैसे मजबूत उम्मीदवार के खिलाफ अपेक्षाकृत कमजोर प्रत्याशी उतारने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेतृत्व अपने दिग्गज और विजयन के चिर-प्रतिद्वंद्वी के. सुधाकरन को इस सीट पर उतारना चाहता था लेकिन वह आखिरी क्षण में इस चुनौती को लेने से पीछे हट गये जिसके कारण कन्नूर इकाई के महासचिव सी रघुनाथ को मैदान में उतारना पड़ा।

माकपा का गढ़ मानी जाने वाली कन्नूर सीट में सात ग्राम पंचायत आती हैं।

एक समय सदियों पुराने ब्रेनान कॉलेज, खूबसूरत नजारों और देश की प्रसिद्ध सर्कस अकादमी के लिए विख्यात रहा धर्मादम इन दिनों मुख्यमंत्री की चुनावी सीट होने की वजह से खबरों में अधिक रहता है।

एक समय प्रशासनिक अधिकारी रहे विजयन के आदमकद कट-आउट और बड़े-बड़े पोस्टर आपको धर्मादम के हर कोने में दिखाई देंगे।

वाम दलों के अन्य प्रत्याशियों के प्रचार के लिए राज्य के हर हिस्से का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री विजयन अपने गृह क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करते हैं और चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से नियमित यहां आते हैं।

उनकी गैर-मौजूदगी में वामपंथी कार्यकर्ता वाहन रैलियों से लेकर घर-घर जाकर लोगों से मिलने तक प्रचार के हर तरीके अपना रहे हैं।

अपनी जीत के प्रति विश्वस्त दिख रहे विजयन ने हाल ही में यहां एक चुनावी सभा में कहा कि लोगों को दूसरी बार उनकी सरकार को मौका देना चाहिए ताकि राज्य में विकास और कल्याण के काम जारी रह सकें।

इस बीच, भाजपा प्रत्याशी पद्मनाभन ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता माकपा नीत शासन से मुक्ति पाने को बेकरार है लेकिन लोग वामपंथियों के डर से बोल नहीं पाते।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भ्रष्टाचार रहित नये देश के निर्माण को प्रतिबद्ध है, जहां हर मोर्चे पर विकास हो। मैं बदलाव के लिए वोट मांगता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह