Kerala elections 2026: 140 सीट और 86 प्रत्याशी घोषित?, मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के खिलाफ के. रंजीत, बीजेपी ने मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को मैदान में उतारा, लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 19, 2026 12:25 IST2026-03-19T12:21:25+5:302026-03-19T12:25:39+5:30

Kerala elections 2026: मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन, जिन्हें अरनमूला से उम्मीदवार बनाया गया है। रॉबिन राधाकृष्णन कुंदारा से चुनाव लड़ेंगे।

Kerala elections 2026 bjp 140 seats 86 candidates declared K Ranjith against Chief Minister Pinarayi Vijayan former Mizoram Governor Kummanam Rajasekharan list | Kerala elections 2026: 140 सीट और 86 प्रत्याशी घोषित?, मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के खिलाफ के. रंजीत, बीजेपी ने मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को मैदान में उतारा, लिस्ट

Kerala elections 2026

HighlightsKerala elections 2026: मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के खिलाफ धर्मदम से के. रंजीत को मैदान में उतारा गया है।Kerala elections 2026: भाजपा ने अब तक विधानसभा चुनाव के लिए कुल 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। Kerala elections 2026: अधिवक्ता बी. गोपालकृष्णन को गुरुवायूर से और पीआर. शिवशंकर को एर्नाकुलम से भी उम्मीदवार बनाया है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी की, जिसमें अरनमुला सीट से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने नट्टिला सीट से सी.सी. मुकंदन को अपना उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को आगामी केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के खिलाफ धर्मदम से के. रंजीत को मैदान में उतारा गया है।

इसके साथ ही, पार्टी ने अब तक विधानसभा चुनाव के लिए कुल 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की दूसरी सूची में अन्य प्रमुख उम्मीदवार हैं। मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन, जिन्हें अरनमूला से उम्मीदवार बनाया गया है। रॉबिन राधाकृष्णन कुंदारा से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने अश्विनी एमएल को कासरगोड से, अधिवक्ता बी. गोपालकृष्णन को गुरुवायूर से और पीआर. शिवशंकर को एर्नाकुलम से भी उम्मीदवार बनाया है। राजशेखरन को हाल के वर्षों में चुनावी हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन लगभग एक लाख वोटों के अंतर से हार गए थे।

2021 के केरल चुनाव में उन्होंने नीमोम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। हालांकि, राजशेखरन अपनी सीट बरकरार रखने में असफल रहे और वामपंथी दल के वी. शिवनकुट्टी से हार गए, हालांकि मुकाबला काफी कड़ा था। गौरतलब है कि दूसरी सूची में छह महिलाओं को शामिल किया गया है, जिससे महिला उम्मीदवारों की कुल संख्या 13 हो गई है, जिनमें से सात को पहली सूची में शामिल किया गया था। 

Web Title: Kerala elections 2026 bjp 140 seats 86 candidates declared K Ranjith against Chief Minister Pinarayi Vijayan former Mizoram Governor Kummanam Rajasekharan list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे