लाइव न्यूज़ :

केरल : हमला करने वाले पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं होने पर डॉक्टरों ने किया विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:18 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 जून केरल के सभी सरकारी डॉक्टरों ने कोविड-19 मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर हमला करने वाले पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को एक घंटे तक बाह्य रोगी सेवाओं (ओपीडी) का बहिष्कार किया।

विरोध कर रहे डॉक्टरों ने हाथ में तख्तियां ले रखी थीं और वे आरोपी पुलिस कर्मी की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों की कथित उदासीनता के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। डॉक्टरों के मुताबिक अलप्पुझा जिले के मावेलिक्करा में आरोपी पुलिसकर्मी ने करीब 40 दिन पहले कोविड-19 से मां की मौत के बाद डॉ.राहुल के साथ मारपीट की थी।

केरल सरकारी चिकित्सा अधिकारी संघ (केजीएमओए) ने बाह्य रोगी सेवाओं का बहिष्कार किया। हालांकि, आपात सेवा, जरूरी सर्जरी, प्रसूति और कोविड-19 मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं हुआ।

विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा पेशेवरों पर हमले? जिनमें उनकी गलती नहीं होती, कोविड योद्धाओं की मानसिक ताकत को नुकसान पहुंचाते हैं।

इस बीच, खबर है कि आरोपी पुलिस अधिकारी फरार है और उसे केरल उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos