लाइव न्यूज़ :

केरल डिजिटल विश्वविद्यालय अधिनियम हुआ प्रभावी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 14:01 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ नवंबर केरल की अर्थव्यवस्था को डिजिटल तकनीक के आधार पर रूपांतरित करने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाते हुए केरल डिजिटल विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2021 प्रभावी हो गया है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि पिछले महीने केरल विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित विधेयक पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हस्ताक्षर कर दिए। इस अधिनियम का उद्देश्य केरल में एक गैर संबंद्ध अनुसंधान और शैक्षणिक विश्वविद्यालय की स्थापना करना है ताकि डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अध्ययन और अनुसंधान को बढ़ावा मिल सके।

बयान में बताया गया कि भारतीय सूचना प्रद्यौगिकी और प्रबंधन संस्थान केरल (आईआईटीएम-के) का केरल डिजिटल विश्वविद्यालय में रूपांतरण राज्यपाल के हस्ताक्षर के साथ पूरा हो गया।

आईआईआईटीएम-के को नवीनतम तकनीक क्षेत्र में अनुसंधान और शिक्षा के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में रूपांतरित करने की पहली घोषणा राज्यपाल के अभिभाषण में 22 जनवरी, 2018 को हुई थी। इसकी घोषणा फरवरी, 2018 में बजट भाषण में हुई। केरल डिजिटल विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय अध्यादेश जनवरी, 2020 में लाया गया था।

केरल डिजिटल विश्वविद्यालय ने नवीन सुविधाओं और विख्यात शिक्षकों के साथ ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (कृत्रिम मेधा), ‘मशीन लर्निंग’, साइबर सुरक्षा, ‘इंटरनेट ऑफ थिग्स’ जैसे नवीन तकनीक में परास्नातक (मास्टर) कार्यक्रमों में दाखिला शुरू कर दिया। विश्वविद्यालय में एआईसीटीई से मान्यताप्राप्त एमटेक पाठ्यक्रम और यूजीसी से मान्यताप्राप्त एमएससी और पीएचडी पाठ्यक्रम भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं