लाइव न्यूज़ :

केरल में अब तक बारिश से 76 लोगों की मौत, 2.87 लाख शिविर में, 58 लापता, तलाश अभियान तेज

By भाषा | Updated: August 12, 2019 13:42 IST

राज्य में बारिश जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गयी है और 2.87 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं। राज्य में 58 व्यक्ति अब भी लापता हैं। इनमें से 50 लोग मलप्पुरम से हैं। वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी है, जो राज्य में सबसे अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देशिविर में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं।’’उन्होंने कांग्रेस और यूडीएफ के कार्यकर्ताओं से बाढ़ से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराने की अपील की।

केरल के कई हिस्सों में बारिश का पानी घटने लगा है और मलप्पुरम व वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित कवलप्परा एवं पुथुमाला इलाकों में तलाश अभियान अब भी जारी हैं।

राज्य में बारिश जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गयी है और 2.87 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं। राज्य में 58 व्यक्ति अब भी लापता हैं। इनमें से 50 लोग मलप्पुरम से हैं। वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी है, जो राज्य में सबसे अधिक है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिये केरल में हैं। सोमवार सुबह उन्होंने वायनाड संसदीय क्षेत्र के पर्वतीय शहर तिरुवम्बाडी में एक राहत शिविर का दौरा किया। राहुल गांधी वायनाड से सांसद हैं। शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं।’’

उन्होंने कांग्रेस और यूडीएफ के कार्यकर्ताओं से बाढ़ से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां बड़े दुखी मन से आया हूं। वायनाड में जबरदस्त त्रासदी है। मैं जानता हूं कि आज त्योहार है। बावजूद इसके आज खुशी का माहौल नहीं है। फिर भी मैं आपको ईद की शुभकामना देता हूं।’’

कई शिविरों में लोगों ने कम धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया। उनके शुभचिंतक उनके लिये भोजन और नये कपड़े लेकर आये थे। सोमवार को 14 जिलों में से किसी के लिये रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया। सुबह 11 बजे तक के आधिकारिक अपडेट के अनुसार राज्य में 1,654 शिविरों में 2,87,585 लोगों ने आसरा लिया है।

आठ अगस्त से अब तक मलप्पुरम से 24, कोझिकोड से 17 और वायनाड से 12 लोगों के शव मिले हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गयी है। वायनाड के पुथुमाला में भूस्खलन की एक और घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 10 लोगों के शव बरामद किये गये हैं और सात लोग लापता हैं।

विस्थापित लोगों को राहत सामग्री जैसे कपड़े, दवाइयां और साफ-सफाई की सामग्री पहुंचाने के प्रयास जारी हैं और समूचे केरल में इसके लिये संग्रह केंद्र बनाये गये हैं। दक्षिण रेलवे ने सेामवार को सुबह एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ओखा-एर्णाकुलम एक्सप्रेस, बरौनी एर्णाकुलम राप्तीसागर, तिरुवनंतपुरम-अहिल्यानगरी एक्सप्रेस और कोचुवेली हैदराबाद विशेष ट्रेन को सोमवार पूर्ण रूप से रद्द कर दिया गया। विज्ञप्ति के अनुसार, इस बीच केरल विश्वविद्यालय ने भी 13 अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। 

टॅग्स :बाढ़केरलराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया