लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य विभाग के सराहनीय प्रयासों के कारण केरल निपाह और कोविड से निपटा : विजयन

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:56 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 जुलाई मुख्यमंत्री पी विजयन ने शनिवार को कहा कि केरल राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के सराहनीय प्रयासों के कारण निपाह और कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहा है।

मुख्यमंत्री 25 करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं और योजनाओं के ऑनलाइन उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे की कई देशों ने सराहना की है और इसका काम गर्व की बात है क्योंकि इसके "प्रशंसनीय प्रयासों" के माध्यम से केरल निपाह और कोविड​-19 जैसी बीमारियों से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने और उनसे निपटने में सक्षम रहा।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए पिछली सरकार ने राज्य के 886 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को परिवार स्वास्थ्य केंद्रों में बदलने का फैसला किया था।

विजयन ने कहा कि अब तक 480 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को परिवार स्वास्थ्य केन्द्रों में बदल दिया गया है, जिनका मुख्य काम प्राथमिक स्तर पर लोगों को विशेष उपचार और सुविधाएं देना है।

उन्होंने कहा कि पीएचसी के अलावा, 1600 से अधिक स्वास्थ्य उप केंद्रों को स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में तब्दील किया गया है, जहां आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और उपचार उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos