केरल: दूरदराज के खेत में मिला शव, गोली मारकर की गई थी हत्या

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:11 IST2021-07-12T17:11:38+5:302021-07-12T17:11:38+5:30

Kerala: Dead body found in a remote field, was shot dead | केरल: दूरदराज के खेत में मिला शव, गोली मारकर की गई थी हत्या

केरल: दूरदराज के खेत में मिला शव, गोली मारकर की गई थी हत्या

पलक्क्ड़ (केरल), 12 जुलाई केरल के पलक्क्ड़ जिले के मन्नारक्कड़ में एक खेत में 26 वर्षीय एक युवक का शव मिला जिसे गोली मारी गई थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात को उक्त व्यक्ति पर जिसने गोली चलाई थी उसे पास की एक जगह पर आज सुबह नाजुक हालत में पाया गया क्योंकि उसने जहर खा लिया था।

मृतक की पहचान फकरुद्दीन उर्फ सजीर के रूप में की गई है जो यहां तिरुविजमकुन्नू का रहने वाला था। उसका शव दूरदराज के एक खेत में खून से लथपथ पाया गया था। घटना तब सामने आई जब महेश नामक व्यक्ति ने कल रात अपने एक दोस्त को कॉल कर बताया कि उसने फकरूदीन की हत्या कर दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “जिस व्यक्ति को कॉल किया गया था. वह स्थान पर गया तो उसे लाश मिली। जब उसने हमें बताया तब हम घटनास्थल पर पहुंचे।” उन्होंने कहा कि हत्या के संदिग्ध महेश को मृतक का दोस्त बताया जा रहा है और आगे की जानकारी मिलना अभी बाकी है।

महेश ने जहर खा लिया था और उसे आज सुबह एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया तथा बाद में कोझिकोड के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kerala: Dead body found in a remote field, was shot dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे