लाइव न्यूज़ :

केरल की अदालत ने दो माओवादियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 15:33 IST

Open in App

कन्नूर (केरल), 10 नवंबर केरल के आतंकवाद निरोधी दस्ते द्वारा नौ नवंबर को गिरफ्तार किए गए दो माओवादियों को बुधवार को थालास्सेरी की एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भूमिगत माओवादियों बीजी कृष्ण मूर्ति और सावित्री को एटीएस ने मंगलवार तड़के कर्नाटक के मधुर से गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के विभिन्न पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के एक दिन बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जिला सत्र न्यायालय, थालास्सेरी में पेश किया गया।

मूर्ति और सावित्री दोनों के खिलाफ माओवादी विचारधारा का प्रसार करने, हथियार रखने, हथियार प्रशिक्षण और सशस्त्र आंदोलन शुरू करने के इरादे से गैरकानूनी सभा आयोजित करने सहित विभिन्न आरोपों में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। उन्हें नौ दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उन्हें त्रिशूर जिले के विय्यूर केंद्रीय कारागार भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन